पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अपने कतरी समकक्ष से भेंटवार्ता की
https://parstoday.ir/hi/news/world-i71990-पाकिस्तान_के_प्रधानमंत्री_ने_अपने_कतरी_समकक्ष_से_भेंटवार्ता_की
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कल शाम को अपने क़तरी समकक्ष से भेंटवार्ता की।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jan २२, २०१९ १२:३० Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अपने कतरी समकक्ष से भेंटवार्ता की

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कल शाम को अपने क़तरी समकक्ष से भेंटवार्ता की।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने अपने क़तरी समकक्ष अब्दुल्लाह बिन नासिर बिन ख़लीफ़ा आले सानी के आधिकारिक निमंत्रण पर कतर की यात्रा पर गये जहां कल दोहा में उन्होंने परस्पर रूचि के विभिन्न विषयों के बारे में विचारों का आदान- प्रदान किया।

इसी प्रकार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अपनी दो दिवसीय यात्रा में कतर नरेश शैख तमीम बिन हमद बिन खलीफा आले सानी से भी भेंटवार्ता करने वाले हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इससे पहले सऊदी अरब, संयुक्त अरब इमारात, चीन, मलेशिया और तुर्की की यात्रा पर जा चुके हैं। MM