पाकिस्तान, पुलिसकर्मियों पर हमला, 9 हताहत, 21 घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i72261-पाकिस्तान_पुलिसकर्मियों_पर_हमला_9_हताहत_21_घायल
पाकिस्तान के ब्लोचिस्तान प्रांत के शहर लोरालाई मेंं डिप्टी इस्पेक्टर जनरल पुलिस काम्पलेक्स पर आत्मघाती हमलावरों की फ़ायरिंग और धमाके के परिणाम में पुलिसकर्मियों और एक नागरिक सहित 9 लोग हताहत और 21 अन्य घायल हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २९, २०१९ २१:०५ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान, पुलिसकर्मियों पर हमला, 9 हताहत, 21 घायल

पाकिस्तान के ब्लोचिस्तान प्रांत के शहर लोरालाई मेंं डिप्टी इस्पेक्टर जनरल पुलिस काम्पलेक्स पर आत्मघाती हमलावरों की फ़ायरिंग और धमाके के परिणाम में पुलिसकर्मियों और एक नागरिक सहित 9 लोग हताहत और 21 अन्य घायल हो गये।

पुलिस की ओर से जारी आरंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि डिस्ट्रिक्ट लोरालाई ए एरिया में स्थित डीआईजी पुलिस काम्लेक्स में भर्ती के लिए टेस्ट और इन्टरव्यू के दौरान 2 अज्ञात आत्मघाती हमलावरों ने मुख्य द्वार पर तैनात पुलिस कर्मियों पर हैंड ग्रेनेड फेंका और फ़ायरिंग की जबकि स्वयं को धमाके से उड़ा दिया।

रिपोर्ट के अनुसार हमले के परिणाम में 9 लोग हताहत हुए और 9 पुलिसकर्मियों सहित 18 लोग घायल हुए। घायलों को निकटवर्ती सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग आईएसीपीआर की ओर जारी बयान के अनुसार कम्पाउंड में 800 उम्मीदवार थे जिनमें से 21 घायल हुए जिनमें 12 पुलिसकर्मी और 9 उम्मीदवार शामिल थे। (AK)