भारत को पाकिस्तान की जवाबी कार्यवाही, भारतीय राजदूत विदेशमंत्रालय में तलब
भारत की ओर से पाकिस्तानी राजदूत को तलब करके विदेशमंत्री शाह महमूद क़ुरैशी की कश्मीरी नेता मीर वाइज़ उमर फ़ारूक़ से टेलीफ़ोनी वार्ता पर आपत्ति दर्ज करने के बाद पाकिस्तान ने भी भारतीय राजदूत को विदेशमंत्रालय में तलब कर लिया।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने आल पार्टीज़ कांफ़्रेंस के नेता मीर वाइज़ उमर फ़ारूक़ को काल करके समस्त अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर का मामला उठाने और भारतीय सेना के हमलों को उजागर करने के पाकिस्तानी प्रयासों से अवगत कराया था।
उनका कहना था कि भारत अपने नियंत्रण वाले कश्मीर में मानवाधिकार के उल्लंघन की जांच करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय कमिशन को आने की अनुमति दे। जिस पर मीर वाइज़ उमर फ़ारूक़ ने पाकिस्तानी सरकार के प्रयासों को सराहा।
इस हवाले से पाकिस्तानी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता डाक्टर मुहम्मद फ़ैसल ने साप्ताहिक प्रेस कांफ़्रेंस में बताया कि भारत ने विदेशमंत्री शाह महमूद क़ुरैशी और मीर वाइज़ उमर फ़ारूक़ के बीच टेलीफ़ोनी संपर्क पर आपत्ति के लिए नई दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमिश्नर को तलब किया था। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विदेश सचिव तहमीना जन्जूआ ने भारतीय हाई कमिश्नर को विदेशमंत्रालय में तलब करके पाकिस्तानी राजदूत की तलबी पर आपत्ति व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की टेलीफ़ोन काल पर भारत की आपत्ति को रद्द करते हुए कश्मीरियों के संघर्ष और स्वाधीनता के हक़ के समर्थन को दोहराया। पाकिस्तान के विदेश सचिव ने भारतीय राजदूत पर स्पष्ट किया कि पाकिस्तान कश्मीरी जनता का समर्थन जारी रखेगा। (AK)