ट्रम्प ने धमकाया वेनेज़ुएला के सैन्य अधिकारियों को
https://parstoday.ir/hi/news/world-i72873-ट्रम्प_ने_धमकाया_वेनेज़ुएला_के_सैन्य_अधिकारियों_को
ट्रम्प ने वेनेज़ुएला के सैन्य अधिकारियों को धमकाना शुरू कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १९, २०१९ ०८:४४ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प ने धमकाया वेनेज़ुएला के सैन्य अधिकारियों को

ट्रम्प ने वेनेज़ुएला के सैन्य अधिकारियों को धमकाना शुरू कर दिया है।

अमरीकी राष्ट्रपति ने वेनेज़ुएला उन सैन्य अधिकारियों को डराना-धमकाना आरंभ कर दिया है जो इस देश के वैध राष्ट्रपति निकोलस मादूरो का समर्थन करते हैं।  ट्रम्प का कहना है कि वेनेज़ुएला के सेना अधिकारी निकोलस माूदरो का समर्थन करके अपना और अपने परिवार के भविष्य को ख़तरे में डाल रहे हैं।  अमरीकी राष्ट्रपति ने वेनेज़ुएला की सरकार को धमकी देते हुए यह भी कहा है कि फिलहाल सारे विकल्प मेज़ पर मौजूद हैं।  ट्रम्प ने वेनेज़ुएला के सैन्य अधिकारियों से कहा है कि वे वेनेज़ुएला के स्वघोषित राष्ट्रपति ज्वान गुआइडो की सार्वजनिक क्षमा का लाभ उठाते हुए उनके साथ हो जाएं।

इससे पहले ट्रम्प के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जाॅन बोल्टन अपने एक बयान में कह चुके हैं कि वेनेज़ुएला, क्यूबा और निकारागुआ की वर्तमान सरकारें वे क्षेत्र को अस्थिर कर रही हैं।  उन्होंने कहा कि वेनेज़ुएला इसी त्रिकोण का एक भाग है।

ज्ञात रहे कि अमरीका के खुले समर्थन से वेनेज़ुएला के विपक्षी नेता ज्वान गुआइडो ने 23 जनवरी को स्वयं को इस देश का राष्ट्रपति घोषित कर दिया जिसका संसार के कई देशों ने विरोध किया था।  इन देशों ने साथ ही वेनेज़ुएला के आंतरिक मामलों में अमरीका के हस्तक्षेप की भी कड़े शब्दों में निंदा की है।