रोका गया अमरीका और दक्षिणी कोरिया का सैन्य अभ्यास
https://parstoday.ir/hi/news/world-i73235-रोका_गया_अमरीका_और_दक्षिणी_कोरिया_का_सैन्य_अभ्यास
दक्षिणी कोरिया ने अमरीकी सेना की उस रिपोर्ट की पुष्टि की है जिसमें बताया गया है कि दोनों देशों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास रोका जा रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०३, २०१९ १३:०८ Asia/Kolkata
  • रोका गया अमरीका और दक्षिणी कोरिया का सैन्य अभ्यास

दक्षिणी कोरिया ने अमरीकी सेना की उस रिपोर्ट की पुष्टि की है जिसमें बताया गया है कि दोनों देशों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास रोका जा रहा है।

दक्षिणी कोरिया के रक्षामंत्री जयोन क्यूंग ने बताया है कि दोनों पक्षों ने निर्णय लिया है कि कोरिया प्रायःद्वीप में शांति को बढ़ाने के उद्देश्य से बसंत ऋतु में किये जाने वाले वार्षिक सैन्य अभ्यास को रोका जा रहा है।  Foal Eagle "फोल ईगल" नामक यह संयुक्त सैन्य अभ्यास प्रतिवर्ष बसंत के मौसम में 30 हज़ार अमरीकी और 20 हज़ार दक्षिणी कोरियाई सैनिकों की सम्मिलित से आयोजित किया जाता है।  उन्होंने कहा कि वियेतनाम में संपन्न अमरीका तथा उत्तरी कोरिया के राष्ट्राध्यक्षों की विफल शांति वार्ता के बावजूद हम संयुक्त सैन्य अभ्यास रोक रहे हैं ताकि वार्ता को आगे बढ़ाया जा सके।  दक्षिणी कोरिया एवं अमरीका के विदेशमंत्रियों के संयुक्त बयान में कहा गया है कि हालांकि संयुक्त सैन्य अभ्यास रोक दिये गए हैं किंतु हम सैन्य प्रशिक्षण और अन्य सैन्य गतिविधियां जारी रखेंगे।  पियुंगयांग पहले से कोरिया प्रायःद्वीप में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति की आलोचना करता रहा है।  हनोई में कोरिया और अमरीका की शिखर वार्ता का विफल होना इस अर्थ में है कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने उत्तरी कोरिया के बारे में जो योजना बनाई है उसके दृष्टिगत वे अभी उस पुल को तोड़ना नहीं चाहते जिसे पिछले कुछ महीनों के दौरान वार्ता के माध्यम से बनाया गया  है।

हालांकि यह भी एक वास्तविकता है कि अमरीका और दक्षिणी कोरिया के बीच एक संयुक्त सैन्य अभ्यास रुक गया है किंतु इन दोनों देशों के बीच अन्य स्तरों पर सैन्य गतिविधियां जारी हैं।  कहा यह भी जा रहा है कि हनोई वार्ता के विफल होने का एक कारण वाशिंग्टन का विस्तारवाद रहा हो।  इस प्रकार कहा जा सकता है कि अमरीका और दक्षिणी कोरिया के बीच एक संयुक्त सैन्य अभ्यास का रोका जाना, उत्तरी कोरिया तथा अमरीका के बीच वार्ता को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से है क्योंकि इसके लिए पहले वाइट हाउस को पियुंगयांग के संबन्ध में अपने पुराने दृष्टिकोण को बदलना होगा।