न्यूज़ीलैण्ड में हथियार लेकर चलने पर लगी पाबंदी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i73700-न्यूज़ीलैण्ड_में_हथियार_लेकर_चलने_पर_लगी_पाबंदी
न्यूज़ीलैण्ड के मंत्रीमण्डल ने हथियार लेकर चलने से संबन्धित क़ानून में थोड़ा सा बदलाव करके इस देश में हथियार लेकर चलने पर पाबंदी लगा दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १८, २०१९ १४:२७ Asia/Kolkata
  • न्यूज़ीलैण्ड में हथियार लेकर चलने पर लगी पाबंदी

न्यूज़ीलैण्ड के मंत्रीमण्डल ने हथियार लेकर चलने से संबन्धित क़ानून में थोड़ा सा बदलाव करके इस देश में हथियार लेकर चलने पर पाबंदी लगा दी है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार न्यूज़लैण्ड क प्रधानमंत्र Jacinda Ardern  ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि देश में हथियार लेकर चलने पर पाबंदी लगने से हमारा समाज अधिक सुरक्षित होगा।  उन्होंने कहा कि हम आपको आगामी दिनों में इस बारे में अधिक विस्तार से बताएंगे।  न्यूज़ीलैण्ड में इस समय जनता के पास लगभग 500 मिलयन हथियार हैं।  इस देश में 16 वर्ष की आयु वाले किशोर को हथियार ख़रीदने का अधिकार है।

ज्ञात रहे कि न्यूज़ीलैंड में हुए आतंकवादी हमले के बाद इस देश की प्रधानमंत्री जसिन्डा अडर्न ने बंदूक़ रखने के क़ानून में बदलाव का वादा किया था।  न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री ने कहा कि वह बंदूक़ जैसे हथियारों के नियम में बदलाव लाने का संकल्प रखती है।  उन्होंने बल देकर कहाः "इस समय मैं आपसे इतना कहना चाहती हूं कि हमारे बंदूक़ के क़ानून में बदलाव आएगा। अब इस बदलाव का वक़्त आ गया है।"

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को न्यूज़ीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में दो मस्जिदों पर एक आतंकवादी ने अंधाधुंध फ़ायरिंग करके हमला किया था जिसमें 50 लोग शहीद हुए और 50 अन्य घायल हो गए।