अफ़ग़ानिस्तानः बच्चों को आतंकी बना रहा है आतंकी संगठन दाइश,
अफ़ग़ानिस्तान के कार्यकारी अधिकारी डाक्टर अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह ने दाइश को इस देश की सुरक्षा के लिए गंभीर ख़तरा बताया है।
जार्डन की यात्रा पर गए अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इराक़ और सीरिया में दाइश को पराजय होने के बाद इस आतंकी संगठन के सदस्य पाकिस्तान की सीमा से अफ़ग़ानिस्तान पहुंच रहे हैं और उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान की सुरक्षा को ख़तरे में डाल दिया है।
अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह ने कहा कि दाइश ने अफ़ग़ानिस्तान में बच्चों में चरमपंथी विचार फैलैना शुरू कर दिया है और उन्हें आतंकी हमलों की ट्रेनिंग दे रहा है।
अफ़ग़ानिस्तान के कुनड़ और नंगरहार प्रांतों में आतंकी संगठन दाइश की गतिविधियां अधिक व्यापक बताई जाती हैं। यह दोनों ही प्रांत पाकिस्तान की सीमा से सटे हुए हैं।
अमरीका वैसे तो दाइश के ख़िलाफ़ संघर्ष के दावे करता है लेकिन तथ्यों से पता चलता है कि अमरीका अफ़ग़ानिस्तान में दाइश की मदद कर रहा है और इस संगठन को तालेबान से अपनी बातचीत में प्रेशर टूल के रूप में प्रयोग करने की कोशिश में है।