झूठे, ग़लत और बेबुनियाद दावों में ट्रम्प का शीर्ष स्थान
अमेरिकी समाचार पत्र ने अपने देश के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के बड़े-बड़े और भ्रामक दावों पर एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार ट्रम्प को यह दावे करने में 601 दिन का समय लगा है जिसके मुताबिक़, उन्होंने हर दिन 8 झूठे दावे किए हैं।
वॉशिंग्टन पोस्ट के फेक्ट चेकर रिपोर्ट के मुताबिक़, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के 888 दिनों में 10 हज़ार 111 ऐसे दावे किए हैं जिनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। ट्रम्प द्वारा किए गए दावों में इमीग्रेशन, मेक्सिको की सीमा पर दिवार बनाने, अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रूस के हस्तक्षेप की जांच पर उलटे सीधे बयान, अमेरिका को आर्थिक नुक़सान, अमेरिका के इतिहास में सबसे अधिक टैक्स कटौतियों का क़ानून बनाने और अमेरिकियों के लिए रोज़गार में वृद्धि जैसे दावे शामिल हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने अब तक अपने राष्ट्रपति कार्यकाल में कुछ किया हो या नहीं एक किर्तीमान ज़रूर स्थापित किया है। अब तक किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐसा रेकॉर्ड नहीं बनाया था। ट्रम्प ने अपने राष्ट्रपति काल के पहले 100 दिनों में लगभग हर दिन 5 से कुछ कम झूठे दावे किए थे, इस हिसाब से उन्हें अपने चार वर्ष पूरे होने तक 7 हज़ार इस तरह के दावे करने थे, लेकिन उन्होंने चार वर्ष पूरे होने से लगभग पौने दो साल के भीतर ही (828) दिनों में 10 हज़ार 111 दावे कर डाले।
वॉशिंग्टन पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रम्प द्वारा किए जा रहे दावों की बढ़ती संख्या का अंदाज़ा इस तरह लगाया जा सकता है कि उन्होंने 25 अप्रैल को अमेरिका के फोक्स टीवी के सैन हैंटी के साथ 45 मिनट के साक्षात्कार में 45 दावे कर डाले, जबकि दूसरे ही दिन अन्य पत्रकारों से 8 मिनट की बातचीत के दौरान 8 दावे वहां भी कर डाले। (RZ)