ईरान के परमाणु समझौते पर तीन युरोपीय देशों की बैठक संपन्न
https://parstoday.ir/hi/news/world-i75272-ईरान_के_परमाणु_समझौते_पर_तीन_युरोपीय_देशों_की_बैठक_संपन्न
जेसीपीओए के सदस्य तीन युरोपीय देशों ने ईरान के साथ परमाणु समझौते पर बैठक का आयोजन किया है जिसमें यूरोपीय संघ में विदेश नीति प्रभारी भी उपस्थित रहीं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १३, २०१९ १४:४५ Asia/Kolkata
  • ईरान के परमाणु समझौते पर तीन युरोपीय देशों की बैठक संपन्न

जेसीपीओए के सदस्य तीन युरोपीय देशों ने ईरान के साथ परमाणु समझौते पर बैठक का आयोजन किया है जिसमें यूरोपीय संघ में विदेश नीति प्रभारी भी उपस्थित रहीं।

ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के विदेशमंत्रियों ने यूरोपीय संघ में विदेश नीति प्रभारी फेडरीका मोगरेनी के साथ सोमवार को ब्रसल्ज़ में एक अपातकालीन बैठक का आयोजन किया जिसमें, परमाणु समझौते के बारे में ईरान के गत बुधवार के एलान पर चर्चा की गयी। 

अमरीकी विदेशमंत्रालय ने भी सोमवार को एक बयान जारी करके बताया है कि विदेशमंत्री माइक पोम्पियो, मास्को यात्रा का अपना कार्यक्रम बदल कर ब्रसल्ज़ जाएंगे ताकि युरोपीय देशों के विदेशमंत्रियों से ईरान के बारे में बात चीत कर सकें। 

यह एसी दशा में है कि जब पोम्पियो सोमवार को मास्को जाने वाले थे किंतु उसके बजाए व ईरान के बारे में बात करने ब्रसल्ज़ चले गये। 

ईरान ने गत बुधवार को जेसीपीओए में अपने वचनों के पालन के लिए अन्य पक्षों को साठ दिनों का समय दिया था जिसे एक दिन बाद युरोपीय देशों ने अस्वीकारीय कहा था किंतु अब अपातकालीन बैठक में संभावित रूप वे वह ईरान के फैसले पर प्रतिक्रिया पर विस्तार से चर्चा करना चाहते हैं। 

ईरान ने गत बुधवार को अमरीका के बार बार के उल्लंघन और युरोप द्वारा वचनों के पालन न करने की वजह से जेसीपीओए के दो अनुच्छेदों पर पालन को 60 दिनों तक रोकने की घोषणा की है। (Q.A.)