अमरीकी किसानों ने रद्द किये ट्रम्प के 16 अरब डाॅलर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i75587-अमरीकी_किसानों_ने_रद्द_किये_ट्रम्प_के_16_अरब_डाॅलर
चीन के साथ अमरीका के व्यापारिक युद्ध का विरोध करते हुए अमरीकी किसानों ने ट्रम्प की 16 अरब डाॅलर की सहायता को अस्वीकार कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २४, २०१९ १०:३३ Asia/Kolkata
  • अमरीकी किसानों ने रद्द किये ट्रम्प के 16 अरब डाॅलर

चीन के साथ अमरीका के व्यापारिक युद्ध का विरोध करते हुए अमरीकी किसानों ने ट्रम्प की 16 अरब डाॅलर की सहायता को अस्वीकार कर दिया।

न्यूज़वीक के अनुसार अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से गुरूवार को घोषणा की गई थी कि वे किसान जो वाशिग्टन तथा बीजिंग के बीच जारी व्यापारिक युद्ध से प्रभावित हुए हैं उनको सहायता के रूप में 16 अरब डाॅलर दिये जाएंगे। 

किसानों ने यह राशि लेने से इन्कार करते हुए कहा है कि हमारे लिए 16 अरब डाॅलर पर्याप्त नहीं हैं क्योंकि वर्तमान संकट के समाधान में यह राशि पर्याप्त नहीं है।  अमरीका के इलीन्वायस राज्य के कृषि विभाग ने एक बयान जारी करके बताया है कि किसानों का मानना है कि यह समस्या के समाधान को कोई उचित मार्ग नहीं है क्योंकि चीन के साथ अमरीका के व्यापारिक युद्ध से उनको जो क्षति हो रही है वह इस रक़म से बहुत अधिक है जो उन्हें दी जाएगी।