अमरीकी सरकार को ख़ुद भी सेंचुरी डील पर विश्वास नहीं है!!!
https://parstoday.ir/hi/news/world-i75875-अमरीकी_सरकार_को_ख़ुद_भी_सेंचुरी_डील_पर_विश्वास_नहीं_है!!!
अमरीका के विदेश मंत्री ने एक निजी बैठक में कहा है कि इस बात की अधिक संभावना है कि डील आफ़ द सेंचुरी विफल हो जाए।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun ०३, २०१९ १२:०३ Asia/Kolkata
  • अमरीकी सरकार को ख़ुद भी सेंचुरी डील पर विश्वास नहीं है!!!

अमरीका के विदेश मंत्री ने एक निजी बैठक में कहा है कि इस बात की अधिक संभावना है कि डील आफ़ द सेंचुरी विफल हो जाए।

वाॅशिंग्टन पोस्ट के अनुसार माइक पोम्पियो ने हाल ही में एक निजी बैठक में जो बातें की हैं उनसे पता चलता है कि उनके समेत वाइट हाउस के अधिकारियों को भी डील आफ़ द सेंचुरी पर अधिक विश्वास नहीं है क्योंकि अधिकतर लोग इसे एकपक्षीय और केवल इस्राईली हितों को पूरा करने वाली योजना समझते हैं। अलबत्ता पोम्पियो ने आशा जताई है कि फ़िलिस्तीनी तत्काल इस योजना को ख़ारिज नहीं कर देंगे। पोम्पियो ने बल देकर कहा है कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि अमरीका की वर्तमान सरकार इस समस्या का समाधान कर सकेगी लेकिन उन्हें आशा है कि सभी गंभीर रूप से सहयोग करेंगे।

 

अमरीका के विदेश मंत्री ने इस योजना को एकपक्षीय बताते हुए कहा है कि यह वह योजना है जिसे केवल इस्राईली पसंद कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि डील आफ़ द सेंचुरी नामक योजना के अंतर्गत बैतुल मुक़द्दस को इस्राईल के हवाले करने, अन्य देशों में रह रहे फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों को स्वदेश वापस न आने देने और फ़िलिस्तीन को केवल ग़ज़्ज़ा और पश्चिमी तट के कुछ क्षेत्र देने का कार्यक्रम है। सभी फ़िलिस्तीनी गुटों ने इस योजना का विरोध किया है। (HN)