अमरीका, सेना को राजनैतिक विवाद में खींचने पर मचा हंगामा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i75903-अमरीका_सेना_को_राजनैतिक_विवाद_में_खींचने_पर_मचा_हंगामा
अमरीकी सरकार की ओर से राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के जापान दौरे के दौरान दिवंगत अमरीकी सीनेटर जान मैक्केन के नाम पर मौजूद समुद्री जहाज़ को नज़रों से छिपाने का प्रयास करने पर पेन्टागन ने वाइट हाऊस को कहा है कि सेना को राजनीति से जोड़ने से परहेज़ करें।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०३, २०१९ १६:२४ Asia/Kolkata
  • अमरीका, सेना को राजनैतिक विवाद में खींचने पर मचा हंगामा

अमरीकी सरकार की ओर से राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के जापान दौरे के दौरान दिवंगत अमरीकी सीनेटर जान मैक्केन के नाम पर मौजूद समुद्री जहाज़ को नज़रों से छिपाने का प्रयास करने पर पेन्टागन ने वाइट हाऊस को कहा है कि सेना को राजनीति से जोड़ने से परहेज़ करें।

अमरीकी रक्षा अधिकारी ने कहा कि डोनल्ड ट्रम्प के उप रक्षामंत्री पैट्रिक शनाहन भी भविष्य में इस प्रकार के मामलों से बचने के लिए सेना को आधिकारिक रूप से गाइड सिद्धांत भेजने पर विचार कर रहे हैं।

पैट्रिक शनाहन ने नौसेना के ईमले का ब्योरा देते हुए पुष्टि की कि वाइट हाऊस का सैन्य कार्यालय जान मैक्केन समुद्री जहाज़ को अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के जापान दौरे के दौरान नज़र से छिपाए रखना चाहता है। अमरीकी नौसेना की आंतरिक स्तर पर की गयी ईमेल पिछले सप्ताह सार्वजनिक हुई थी।

डोनल्ड ट्रम्प, जिनके जान मैक्केन के साथ लंबे समय तक मतभेद रहे थे, का कहना है कि उन्हें इस अपील के बारे में मालूम नहीं। अलबत्ता उनका कनहा था कि किसी ने ऐसा क्यों किया कि उन्हे महसूस हुआ कि मैं जान मैक्केन को पसंद नहीं करता और उनका मतलब सही था।

अमरीकी राष्ट्रपति के साथ यात्रा करने वाले पैट्रिक शनाहन का पत्रकारों से बात करते हुए कहना था कि वह इस मामले की जांच करवाने का इरादा नहीं रखते, इस बारे में अधिक जानकारी एकत्रित किए जाने की आवश्यकता है कि असल में यह क्या हुआ है और किन किन सदस्यों ने यह किया है?

किन्तु उन्होंने इस बात का ब्योरा नहीं दिया कि क्या कार्यवाहियां की जा सकती हैं किन्तु रक्षा अधिकारी का कहना है कि पैट्रिक शनाहन राजनैतिक स्थिति से बचने के लिए सेना को स्पष्ट निर्देश भेजना चाहते थे।

इसका लक्ष्य इस बात को सुनिश्चित बनाना है कि सेना को किसी भी प्रकार के वीआईपी कार्यक्रम का समर्थन करना है और इस प्रकार की राजनैतिक अपीलों पर किस प्रकार प्रतिक्रिया व्यक्त करनी चाहिए। (AK)