अमरीका, परमाणु समझौते में वापस लौटेः सिनेटर बर्नी सैंडर्ज़
https://parstoday.ir/hi/news/world-i75953-अमरीका_परमाणु_समझौते_में_वापस_लौटेः_सिनेटर_बर्नी_सैंडर्ज़
अमरीकी राज्य वरमोन्ट के सिनेटर ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प को ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते में वापस लौट कर यह दिखाना चाहिए कि वे कूटनीति के क्षेत्र में गंभीर हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०६, २०१९ ०५:०१ Asia/Kolkata
  • अमरीका, परमाणु समझौते में वापस लौटेः सिनेटर बर्नी सैंडर्ज़

अमरीकी राज्य वरमोन्ट के सिनेटर ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प को ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते में वापस लौट कर यह दिखाना चाहिए कि वे कूटनीति के क्षेत्र में गंभीर हैं।

बर्नी सेंडर्ज़ ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि ईरान को सैन्य टकराव की धमकी देने के बाद डोनल्ड ट्रम्प इस समय यह कह रहे हैं कि वे ईरान के साथ वार्ता को प्राथमिकता देते हैं और यह अच्छी प्रक्रिया है।

 

उधर रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ाख़ारोवा ने भी अमरीका को, परमाणु समझौते के क्रियान्वय के मार्ग में किसी भी प्रकार की रुकावट न डालने की नसीहत करते हुए कहा है कि उसने क्षेत्र में विमान वाहक और बम वर्षक विमान ले जाने वाले बेड़े भेज कर स्थिति को तनावपूर्ण बना दिया है। उन्होंने कहा कि अमरीका इस प्रकार की कार्यवाही ईरान के ख़िलाफ़ शत्रुतापूर्ण बयानों और निराधार आरोपों के साथ कर रहा है। ज़ाख़ारोवा ने कहा कि वाइट हाउस को अपनी शत्रुतापूर्ण कार्यवाहियों के अंजाम का सही ढंग से आकलन कर लेना चाहिए क्योंकि वह क्षेत्र और विश्व शांति व सुरक्षा के लिए गंभीर समस्याएं पैदा कर रहा है। (HN)