अमरीका ने अफ़ग़ानिस्तान में फिर सैनिकों पर बमबारी की, 6 हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i76176-अमरीका_ने_अफ़ग़ानिस्तान_में_फिर_सैनिकों_पर_बमबारी_की_6_हताहत
उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान के क़ुन्दूज़ प्रांत पर अमरीका के नेतृत्व में विदेशी सैनिकों के हवाई हमले में छह अफ़ग़ान सैनिक मारे गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १३, २०१९ १२:५९ Asia/Kolkata
  • अमरीका ने अफ़ग़ानिस्तान में फिर सैनिकों पर बमबारी की, 6 हताहत

उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान के क़ुन्दूज़ प्रांत पर अमरीका के नेतृत्व में विदेशी सैनिकों के हवाई हमले में छह अफ़ग़ान सैनिक मारे गये।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार अफ़ग़ान सेना क़ुन्दूज़ प्रांत में स्थित इमाम साहब के क्षेत्र में आतंकवादियों के विरुद्ध कार्यवाही कर रही थी कि अमरीका के नेतृत्व में विदेशी सैनिकों ने उन पर हवाई हमला कर दिया।

इस हमले में छह अफ़ग़ान सैनिक हताहत और आठ अन्य घायल हो गये।

ज्ञात रहे कि अफ़ग़ानिस्तान में बारम्बार यह देखा गया है कि अमरीका ने आतंकवादी गुटों के विरुद्ध आप्रेशन में व्यस्तस अफ़ग़ान सैनिकों पर हमला किया है और इस तरीक़े से अमरीका, अफ़ग़ानिस्तान में भी आतंकवादियों की मदद कर रहा है। (AK)