तो क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प अब तानाशाह हो गए हैं?
https://parstoday.ir/hi/news/world-i76309-तो_क्या_अमेरिकी_राष्ट्रपति_डोनल्ड_ट्रम्प_अब_तानाशाह_हो_गए_हैं
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में काम करने वाले अधिकारी को एक ऐसे कारण से ऑफिस से निकाल दिया कि अब लोग उन्हें तानाशाह कहने लगे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १७, २०१९ १६:२६ Asia/Kolkata
  • तो क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प अब तानाशाह हो गए हैं?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में काम करने वाले अधिकारी को एक ऐसे कारण से ऑफिस से निकाल दिया कि अब लोग उन्हें तानाशाह कहने लगे हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान ही व्हाइट हाउस के चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ मिक मुलवाने को केवल इसलिए बाहर का रास्ता दिखा दिया क्योंकि उन्हें खांसी आ गई थी। डोनल्ड ट्रम्प एबीसी न्यूज़ चैनल को एक इंटरव्यू दे रहे थे, उस समय कमरे में मौजूद मिक मुलवाने को खांसी आने लगी, जो कैमरे में नहीं दिख रहे थे, इस पर ट्रम्प ने एक बार तो उसको अनदेखा किया, लेकिन फिर खांसी आने पर कहा कि वह कमरे से बाहर निकल जाएं। ट्रम्प के आदेश पर मिल मुलवाने रूम से बाहर निकले और एक बार फिर से इंटरव्यू शुरू हुआ।

अमेरिकी राष्ट्रपति का यह इंटरव्यू रविवार को टीवी चैनल पर प्रकाशित भी हुआ। इस इंटरव्यू के दौरान ट्रम्प ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, अपने चुनाव और मुएलर इन्वेस्टिगेशन समेत कई मामलों को लेकर जवाब दिए। ट्रम्प ने अपने चुनाव में रूस की मदद लेने के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि यह ग़लत है और यह सब मीडिया का फैलाया हुआ है। इस दौरान मिक के खांसने पर बिफरते हुए ट्रम्प ने कहा कि आप जानते हैं कि मुझे यह सब पसंद नहीं है। मैं यह पसंद नहीं करता, तुम जानते हो कि मैं यह नहीं लाइक करता। इसके बाद ट्रम्प ने मुलवाने से कहा कि यदि आपको खांसना ही है तो आप रूम से बाहर निकल जाएं। (RZ)