अमेरिकी मीडिया झूठा है, ट्रम्प ने अमेरिकी मीडिया की खोलो पोल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने दूसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव अभियान शुरू कर दिया है।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने दूसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए अपना चुनावी अभियान आरंभ कर दिया है। ऑरलैंडो में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने एक बार फिर मेक्सिको की सीमा पर दिवार का निर्माण पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी मीडिया बिल्कुल झूठा है और उसने मेरे ख़िलाफ़ लगातार झूठी ख़बरें ही चलाईं हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प का कहना था कि, रॉबर्ट मुलर की जांच करना कोई बाधा नहीं थी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बनने के बाद मैंने रूस पर प्रतिबंध लगाया है। ट्रम्प ने दावा किया कि वर्ष 2016 में चुनाव से कुछ पहले एफ़बीआई ने त्तकालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा को संभावित तौर पर रूस के हस्तक्षेप के संबंध में बताया था, लेकिन ओबामा ने कुछ नहीं किया, क्योंकि उनके विचार में हिलेरी क्लिंटन जीत रही थीं। (RZ)