ईरान ने अपने वचनों पर अमल किया हैः फ्रांस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i76562-ईरान_ने_अपने_वचनों_पर_अमल_किया_हैः_फ्रांस
फ्रांस के विदेशमंत्री ने बल देकर कहा है कि आज हमें विश्वास हो गया है कि ईरान ने परमाणु समझौते में अपने वचनों का पालन किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २६, २०१९ ०८:५१ Asia/Kolkata
  • ईरान ने अपने वचनों पर अमल किया हैः फ्रांस

फ्रांस के विदेशमंत्री ने बल देकर कहा है कि आज हमें विश्वास हो गया है कि ईरान ने परमाणु समझौते में अपने वचनों का पालन किया है।

फ्रांस के विदेशमंत्री ने कहा है कि ईरान ने परमाणु समझौते के संबंध में अपने वचनों पर अमल किया है।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस के विदेशमंत्री जीन इव ली ड्रायन ने इस देश की संसद में बल देकर कहा है कि आज हमें विश्वास हो गया है कि ईरान ने परमाणु समझौते में अपने वचनों का पालन किया है।

उन्होंने कहा कि फ्रांस परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला एक देश है और वह इस समझौते में बाकी रहना चाहता है।

जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन ने गैर कानूनी और एक पक्षीय रूप से अमेरिका के इस समझौते से निकल जाने के बाद कहा था कि वे इस समझौते में रहेंगे और अमेरिका के इस समझौते से निकल जाने से ईरान को जो आर्थिक नुकसान होगा वे उसकी भरपाई करेंगे।

इन देशों ने कहा है कि वे अमेरिका का प्रतिरोध करेंगे परंतु अभी तक इन देशों ने अपने वादों पर अमल करने की दिशा में व्यवहारिक कदम नहीं उठाया है। MM