ट्रम्प की नीतियों की भारी क़ीमत चुकानी पड़ेगी अमरीका कोः सीआईए
https://parstoday.ir/hi/news/world-i76722-ट्रम्प_की_नीतियों_की_भारी_क़ीमत_चुकानी_पड़ेगी_अमरीका_कोः_सीआईए
सीआईए के पूर्व निदेशक ने कहा है कि उत्तरी कोरिया के बारे में ट्रम्प की नीतियों की अमरीका को भारी क़ीमत चुकानी पड़ेगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०१, २०१९ १२:३५ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प की नीतियों की भारी क़ीमत चुकानी पड़ेगी अमरीका कोः सीआईए

सीआईए के पूर्व निदेशक ने कहा है कि उत्तरी कोरिया के बारे में ट्रम्प की नीतियों की अमरीका को भारी क़ीमत चुकानी पड़ेगी।

माइकल मोरेल ने स्पष्ट किया है कि उत्तरी कोरिया के संबन्ध में ट्रम्प की ग़ैर क़ानूनी और ग़ैर कूटनीतिक नीतियों का भुगतान अमरीका को करना पड़ेगा।  उन्होंने कहा कि ट्रम्प का हालिया व्यवहार, उत्तरी कोरिया के नेता को राजनीतिक दृष्टि से विशेष महत्व देगा।  सीआईए के पूर्व निदेशक का कहना था कि उत्तरी कोरिया संकट का समाधान केवल वार्ता के माध्यम से भी संभव है।  उन्होंने कहा कि सैन्य विकल्प, उत्तरी कोरिया के संकट का समाधान नहीं हो सकता।

ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने शनिवार को दक्षिणी कोरिया से मिलने वाली उत्तरी कोरिया की सीमा पर किम जूंग ऊन से भेंट की थी।