एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप से बचना सबसे बेहतर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i76724-एक_दूसरे_पर_आरोप_प्रत्यारोप_से_बचना_सबसे_बेहतर
पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान ने इस बात पर सहमति की है कि वे एक-दूसरे पर आरोप लगाने से बचेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०१, २०१९ १३:३२ Asia/Kolkata
  • एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप से बचना सबसे बेहतर

पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान ने इस बात पर सहमति की है कि वे एक-दूसरे पर आरोप लगाने से बचेंगे।

अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के अधिकारियों ने अपने संबन्धों को बेहतर बनाने के लिए यह फैसला किया है कि दोनो देश हर प्रकार के आरोप-प्रत्यारोप से बचें।

तसनीम न्यूज़ के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति की हालिया पाकिस्तान यात्रा के दौरान यह निर्णय लिया गया कि इस्लामाबाद और काबुल दोनो ही अपने संचार माध्यमों को नियंत्रित करें कि वे एक-दूसरे के प्रति आरोप लगाना छोड़े दें।  इसी के साथ अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के अधिकारियों ने यह भी तै किया है कि वे एक-दूसरे के विरुद्ध बयानबाज़ी नहीं करेंगे ताकि आपसी संबन्धों में तनाव पैदा न हों।  इन दोनो देशों का यह कहना है कि हम आपस में पाई जाने वाली भ्रांतियों का निवारण वार्ता के माध्यम से कर सकते हैं।  अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के अधिकारियों का यह भी कहना है कि कुछ पश्चिमी देश इस्लामाबाद और काबुल के बीच शत्रुता फैलाने का काम कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि ट्रम्प के सत्ता संभालने के बाद से अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के संबन्धों में अधिक तनाव उत्पन्न हुआ है।  अब आाशा की जा रही है कि अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी की पाकिस्तान यात्रा के बाद इस्लामाबाद और काबुल के संबन्धों में तनाव कर होगा।