अमरीकी उत्पादों पर भारतीय टैरिफ अस्वीकार्यः ट्रम्प
https://parstoday.ir/hi/news/world-i77029-अमरीकी_उत्पादों_पर_भारतीय_टैरिफ_अस्वीकार्यः_ट्रम्प
डोनाल्ड ट्रम्प कहते हैं कि अमरीकी उत्पादों पर भारत की ओर से लगाया जाने वाला टैरिफ हमें स्वीकार्य नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १०, २०१९ ०५:३० Asia/Kolkata
  • अमरीकी उत्पादों पर भारतीय टैरिफ अस्वीकार्यः ट्रम्प

डोनाल्ड ट्रम्प कहते हैं कि अमरीकी उत्पादों पर भारत की ओर से लगाया जाने वाला टैरिफ हमें स्वीकार्य नहीं है।

अमरीका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने भारत की ओर से अमरीकी उत्पादों पर सीमा शुल्क बढ़ाए जाने को अस्वीकार्य बताया है। उन्होंने कहा कि यह टैरिफ़ स्वीकार्य नहीं हैं।  ट्रम्प ने आरोप लगाया कि भारत, अमरीकी उत्पादों का रास्ता रोक रहा है।  उन्होंने कहा कि अब अमरीका को इसके विरुद्ध खड़े होने की ज़रूरत है।  मंगलवार को ट्वीट करते हुए ट्रम्प ने कहा कि अमरीकी उत्पादों पर भारत, लगातार टैरिफ़ बढ़ा रहा है।

इससे पहले पहली जून को अमरीका ने भारत को व्यापार में दी जाने वाली कुछ तरजीहों को रोक दिया था।  इस अमरीकी निर्णय के जवाब में भारत ने 16 जून को 28 अमरीकी उत्पादों पर टैक्स लगा दिये थे।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका और भारत इस मुद्दे को सुलझाने की कई बार कोशिश कर चुके हैं लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला है. कुछ ही दिनों पहले अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो भारत यात्रा पर आए थे।  उनकी यात्रा के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी।  इसके अतिरिक्त जब जी-20 सम्मेलन में ट्रंप और नरेंद्र मोदी मिले थे।  उस दौरान भी इस मसले को सुलझाने की कोशिश की गई लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला।