अपनी नीतियों की आलोचना पर भड़क उठे ट्रम्प
https://parstoday.ir/hi/news/world-i77214-अपनी_नीतियों_की_आलोचना_पर_भड़क_उठे_ट्रम्प
अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चार अमरीकी डेमोक्रेट महिला सांसदों पर नसली टिप्पणी की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १५, २०१९ १४:२० Asia/Kolkata
  • अपनी नीतियों की आलोचना पर भड़क उठे ट्रम्प

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चार अमरीकी डेमोक्रेट महिला सांसदों पर नसली टिप्पणी की है।

अमरीकी राष्ट्रपति अपने आलोचकों को बिल्कुल भी नहीं पसंद करते।  उनकी नीतियों के बारे में यदि कोई ज़बान खोलता है तो फिर वह उसके पीछे पड़ जाते हैंं।  हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट किया है जिसपर उनकी कड़ी आलोचना की जा रही है।

डोनाल्ड ट्रम्प ने अमरीका की चार महिला सांसदों के बारे में बहुत ही आपत्तिजन टिप्पणी की है।  अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने इन डेमोक्रेटिक महिला सांसदों से कहा कि वे जिस देश से आईं है, वहीं वापस चली जाएं।  ट्रंप ने कहा, 'इन देशों की सरकारें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं। यह महिलाएं वहीं जाकर सुझाव दें। बेहतर तो यह है कि वे अपने देश वापस चली जाएं।  अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हाउस स्पीकर नैंसी पेलौसी को इन महिला सांसदों का सरदार बताया है।  अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा है कि इन सांसदों ने अमेरिका के बारे में बहुत सी भयानक बातें कही हैं जिन्हें चुनौती देना बहुत ज़रूरी है। डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि इन सांसदों को अमेरिका की आलोचना करने के बजाए अपने देश के हाल ठीक करने चाहिए।

ट्रम्प ने हालांकि किसी महिला का नाम तो नहीं लिया पर माना जा रहा है कि उनका निशाना न्यूयॉर्क की "एलेक्जेंड्रिया ओकासियो कॉर्टेज", मिनिसोटा की "इल्हान ओमर", मिशिगन की "राशिदा तलीब" और मैसाच्यूसेट्स की "अयाना प्रेस्ली" हैं।  इन चारों महिला सांसदों ने मैक्सिको की सीमा पर मौजूद शरणार्थी हिरासत केंद्रों में हालात खराब होने का आरोप लगाते हुए ट्रंप प्रशासन की आलोचना की थी।  ट्रंप ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'यह देखकर बहुत बुरा लगा कि डेमोक्रेट्स उन लोगों से चिपके हुए हैं जो हमारे देश के लिए बहुत बुरा बोलते हैं और इस्राईल से बहुत नफ़रत करते हैं।  वे लिखते हैं कि जब भी उनसे सामना होता है तो वह नैंसी पेलोसी सहित अपने विरोधियों को बुला लाते हैं। उन्होंने आगे कहा, 'उनकी खराब भाषा और अमेरिका के बारे मे बोली गई उनकी भयानक बातों को बिना चुनौती दिए ऐसे ही जाने नहीं दिया जाएगा।

ज्ञात रहे कि अमरीकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नेन्सी प्लोसी ने ट्रम्प के ट्वीट की निंदा करते हुए कहा है कि ट्रम्प, अमरीका को गोरों के एकाधिकार में देना चाहत हैं।  उन्होंने कहा कि जब ट्रम्प प्रतिनिधि सभा की चार महिलाओं से यह कह सकते हैं कि वे अपने देशों को वापस जाएं तो इससे यह पता चलता है कि अमरीका के बारे में ट्रम्प क्या चाहते हैं?