बोरिस जाॅनसन निकल सकते हैं परमाणु समझौते सेः मैथ्यू आफर्ड
ब्रिटेन के एक सांसद ने दावा किया है कि देश के नए प्रधानमंत्री जेसीपीओए से निकल जाएंगे।
फ़ार्स न्यूज़ के अनुसार कन्ज़र्वेटिव पार्टी के सदस्य "मैथ्यू आफर्ड" ने दावा किया है कि ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बोरिस जाॅनसन, अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प का अनुसरण करते हुए जेसीपीओए या परमाणु समझौते से निकल जाएंगे। मैथ्यू ने आगे कहा कि जेसीपीओए के जर्मनी और फ़्रांस के माध्यम से आगे बढाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुझको ऐसा लगता है कि बोरिस जाॅनसन, ट्रम्प के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए यही कहेंगे कि यह अन्तर्राष्ट्रीय समझौता अब उपयोगी नहीं रह गया। कन्ज़र्वेटिव पार्टी के सदस्य मैथ्यू ने कहा कि इस बहाने से दृष्टिगत प्रतिबंधों को लगाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प यह कहकर परमाणु समझौते से निकल गए कि यह अन्तर्राष्ट्रीय समझौता अब उपयोगी नहीं रहा है।