आईएनएफ़ से अमरीका के निकलने पर फ़्रांस की चेतावनी
फ़्रांस ने मध्यम दूरी परमाणु शक्ति संधि आईएनएफ़ से अमरीका के निकलने पर चेतावनी दी है।
फ़्रांस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि अमरीका के फ़ैसले से आईएनएफ़ संधि के अंत से योरोप में अस्थिरता बढ़ेगी।
फ़्रांस प्रेस के अनुसार, अमरीकी विदेश मंत्रालय ने आईएनएफ़ को योरोप के सुरक्षा ढांचे में मूल तत्व बताते हुए कहा कि इस संधि के अंत से हथियारों के नियंत्रण करने वाली अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था का अंत हो जाएगा।
फ़्रांस ने एक बार फिर क़ानून पर आधारित वास्तविक रूप में परमाणु निरस्त्रीकरण व हथियारों पर नियंत्रण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर बल देते हुए अमरीका और रूस से अपील की है कि वे परमाणु हथियारों को नियंत्रित करने के लिए न्यू-स्टार्ट संधि की मुद्दत 2021 से आगे बढ़ाएं और किसी संधि को उसकी जगह पर लाने के लिए वार्ता करें।
मध्यम दूरी परमाणु शक्ति संधि से अमरीका के निकलने के बाद, रूस द्वारा इस संधि से निकलने के एलान के साथ ही यह संधि शुक्रवार को ख़त्म हो गयी जिस पर योरोप और नेटो के कुछ सदस्यों ने चिंता जतायी है।
1987 में पूर्व सोवियत संघ और अमरीका के बीच आईएनएफ़ संधि हुयी थी। इस संधि के तहत 500-5500 किलोमीटर तक मार करने वाले मध्यम दूरी के परमाणु व ग़ैर परमाणु मीज़ाईल के उत्पादन पर रोक लग गयी।
अमरीका और रूस दोनों ही इस संधि से निकलने के लिए एक दूसरे पर इस संधि का पालन न करने का इल्ज़ाम लगाते हैं। (MAQ/N)