उत्तर कोरिया के नेता के नाम ट्रम्प के भ्रामक ट्वीट
https://parstoday.ir/hi/news/world-i77892-उत्तर_कोरिया_के_नेता_के_नाम_ट्रम्प_के_भ्रामक_ट्वीट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन को भ्रामक शब्दों में किए गए अलग-अलग कई ट्वीट के माध्यम से उनसे मिसाइल परीक्षणों को रोकने के लिए कहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०३, २०१९ १६:११ Asia/Kolkata
  • उत्तर कोरिया के नेता के नाम ट्रम्प के भ्रामक ट्वीट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन को भ्रामक शब्दों में किए गए अलग-अलग कई ट्वीट के माध्यम से उनसे मिसाइल परीक्षणों को रोकने के लिए कहा है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प द्वारा उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के नाम किए गए ट्वीट में कहा कि, किम मेरे दोस्त हैं लेकिन उत्तर कोरिया द्वारा हालिया दिनों में किए गए मिसाइल परीक्षण सिंगापुर शिखर सम्मेलन में हुई वार्ता के विपरीत है। अपने एक ट्वीट में अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा है कि उत्तर कोरिया के हालिया मिसाइल परीक्षणों से हो सकता है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संकल्पों का उल्लंघन हुआ हो।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने भ्रामक शब्दों का सहारा लेते हुए लिखा कि उत्तरी कोरिया के नेता सही काम अंजाम देंगे और वह अपने दोस्त, ट्रम्प को कभी नाराज़ नहीं करेंगे। इससे पहले ट्रम्प पिछले कुछ महीनों के दौरान कई बार यह दावा कर चुके हैं कि वह उत्तर कोरिया को नियंत्रित कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि, उनके सत्ता में आने के बाद प्योंगयांग के मिसाइल परीक्षण बंद हो गए हैं। ट्रम्प यह दावा ऐसी स्थिति कर रहे हैं कि उत्तर कोरिया ने पिछले दस दिनों के दौरान तीन बार मिसाइल परीक्षण किया है। (RZ)