पाकिस्तान, भारत से सैन्य टकराव नहीं चाहता" क़ुरैशी
पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने कहा है कि हम सामने वाले पक्ष की हिंसात्मक कार्यवाहियों के जवाब में प्रतिक्रिया के अधिकार को सुरक्षित मानते हैं।
पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने कहा है कि उनका देश भारत से सैन्य टकराव नहीं चाहता है। समाचार एजेन्सी तसनीम ने रोयटर के हवाले से रिपोर्ट दी है कि पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने गुरूवार को घोषणा की है कि उनका देश भारत के साथ सैनिक विकल्प के बारे में नहीं सोच रहा है।
उन्होंने गुरूवार को इस्लामाबाद में एक प्रेस कांफ्रेन्स में कहा कि हम सैनिक विकल्प के बारे में नहीं सोच रहे हैं किन्तु सामने वाले पक्ष की हिंसात्मक कार्यवाहियों के जवाब में प्रतिक्रिया के अधिकार को सुरक्षित मानते हैं।
ज्ञात रहे कि भारत द्वारा कश्मीर से संबंधित धारा 370 को समाप्त किये जाने के बाद और पाकिस्तान की ओर से इस्लामाबाद में स्थित भारतीय उच्चायुक्त को देश छोड़ देने के आदेश के बाद दोनों देशों के संबंध काफी तनावपूर्ण हो गये हैं। MM