ब्रसल्स धमाके की बलि चढीं, बेल्जियम की परिवहन मंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/world-i7819-ब्रसल्स_धमाके_की_बलि_चढीं_बेल्जियम_की_परिवहन_मंत्री
बेल्जियम की परिवहन मंत्री जैकलिन गैलेंट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १५, २०१६ १५:५८ Asia/Kolkata
  • ब्रसल्स धमाके की बलि चढीं, बेल्जियम की परिवहन मंत्री

बेल्जियम की परिवहन मंत्री जैकलिन गैलेंट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

बताया जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था के प्रति गंभीरता न बरतने के कारण उन्हें त्यागपत्र देना पड़ा है। जैकलिन पर यूरोपीय यूनियन की रिपोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी करने का आरोप लगा है। ईयू की रिपोर्ट में बेल्जियम एयरपोर्ट की सुरक्षा स्थिति पर सवाल उठाए गए थे। बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल ने कैबिनेट की मीटिंग के बाद बताया कि जैकलिन ने अपने इस्तीफे की पेशकश की थी जिसे मंजूर कर लिया गया है।

ज्ञात रहे कि 22 मार्च को बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स के हवाई अड्डे और मेट्रो स्टेशन पर हुए आतंकवादी हमले में 32 लोग मारे गए थे जबकि दसियों अन्य घायल हुए थे। इस हमले की ज़िम्मेदारी दाइश ने स्वीकार की थी।