भारत पहुंचे शैख़ ज़कज़की, भव्य स्वागत, मेदान्ता में भर्ती + वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/world-i78229-भारत_पहुंचे_शैख़_ज़कज़की_भव्य_स्वागत_मेदान्ता_में_भर्ती_वीडियो
नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन के नेता शैख़ ज़कज़की अपनी पत्नी के साथ उपचार के लिए भारत की राजधानी दिल्ली पहुंचे जहां भारत के धर्मगुरुओं और बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया।
(last modified 2023-11-29T09:15:15+00:00 )
Aug १३, २०१९ १७:३१ Asia/Kolkata
  • भारत पहुंचे शैख़ ज़कज़की, भव्य स्वागत, मेदान्ता में भर्ती + वीडियो

नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन के नेता शैख़ ज़कज़की अपनी पत्नी के साथ उपचार के लिए भारत की राजधानी दिल्ली पहुंचे जहां भारत के धर्मगुरुओं और बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया।

शैख़ इब्राहीम ज़कज़की और उनकी पत्नी को हवाई अड्डे से तुरंत मेदान्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें विशेष डाक्टरों की देखरेख में रखा गया है। राजधानी नई दिल्ली की अन्जुमने हैदरी ने शैख़ इब्राहीम ज़कज़की और उनकी पत्नी के उपचार के लिए 50 लाख रुपये की सहायता का एलान किया है।

 

13 दिसंबर 2015 को नाइजीरिया के सैनिकों ने इस देश के कादूना प्रांत के ज़ारिया शहर में स्थित एक इमाम बारगाह पर हमला करके शैख़ ज़कज़की और उनकी पत्नी को गम्भीर रूप से घायल कर दिया था और उसके बाद से सुरक्षा बलों ने उन्हें और उनकी पत्नी को जेल में बंद कर रखा है।

इसी प्रकार नाइजीरिया के सैनिकों के 2015 के हमले में सैकड़ों दूसरे मुसलमान शहीद व घायल हुए थे। शहीद होने वालों में शैख़ ज़कज़की के तीने बेटे भी शामिल हैं।