जापान में लगातार तीसरे दिन भी भूंकप, 29 हताहत, 800 घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i7852-जापान_में_लगातार_तीसरे_दिन_भी_भूंकप_29_हताहत_800_घायल
जापान में लगातार तीसरे दिन भी भूंकप के जोरदार झटके महसूस किये गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १६, २०१६ १०:४८ Asia/Kolkata
  • जापान में लगातार तीसरे दिन भी भूंकप, 29 हताहत, 800 घायल

जापान में लगातार तीसरे दिन भी भूंकप के जोरदार झटके महसूस किये गए।

भूकंप के झटकों के बाद सूनामी की चेतावनी भी दी गई है। तीसरे दिन आने वाले भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई। इससे पहले आने वाले भूकंप के झटकों की तीव्रता रेक्टर स्केल पर क्रमशः 7.1 औऱ 7.4 मापी गई थी।

लागातार आ रहे भूकंपों के झटकों से जापान में भय व्याप्त है। तीन दिन के दौरान 29 लोगों की मौत हो चुकी है और 800 से अधिक लोग घायल हुए हैं। भूकंप के कारण कई बड़ी इमारतें घराशाई हो गईं। शक्तिशाली भूकंप के कारण भारी भूस्खलन शुरू हो गया जो घरों को बहा ले गया और एक इलाके में तो राजमार्ग ही पूरी तरह नष्ट हो गया। जापानी मीडिया के अनसार लगभग दो लाख घरों में बिजली नहीं है तथा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गई है।

जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योशिहिदे सुगा ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 16 हजार सैनिक राहत कार्यों में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि भूकंप से हुआ नुक़सान बहुत अधिक हो सकता है।

सुनामी का अलर्ट जारी करते हुए कहा गया है कि समुद्र में लहरों की ऊंचाई करीब एक मीटर रह सकती है जिसे बाद में वापस ले लिया गया।