अमरीका लगा किनारे, मैक्रां की योजना का पुतीन ने किया समर्थन
रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने कहा है कि राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन परमाणु समझौते के हवाले से फ़्रांसीसी राष्ट्रपति की कार्यवाहियों के समर्थक हैं।
अपने भारतीय समकक्ष एस जय शंकर से मुलाक़ात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोफ़ का कहना था कि पिछले सप्ताह राष्ट्रपति पुतीन और राष्ट्रपति मैक्रां के बीच होने वाली मुलाक़ात में भी परमाणु समझौते में पाए जाने वाले गतिरोध को दूर करने के बारे में बातचीत की गयी थी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने परमाणु समझौते के हवाले से राष्ट्रपति मैक्रां के प्रयासों का समर्थन किया था।
उन्होंने कहा कि मैक्रां के प्रयास उसी समय परिणामदायक सिद्ध हो सकते हैं जब ईरान सहित समस्त पक्ष इस स्वीकार करें और मास्को इस हवाले से सकारात्मक परिणाम तक पहुंचने की आशा करता है।
ज्ञात रहे कि विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने फ़्रांस के राष्ट्रपति के साथ हालिया मुलाक़ात के बाद कहा था कि यदि यूरोपीय संघ, अमरीका को साथ मिलाकर या उसके बिना, परमाणु समझौते के हवाले से अपने वचनों पर अमल का ठोस फ़ैसला कर लें तो फिर ईरान कुछ घंटों में परमाणु कार्यक्रम की पहली वाली स्थिति पर वापस आ जाएगा। (AK)