उत्तरी कोरिया हुआ नए अमरीकी प्रतिबंधो का शिकार
https://parstoday.ir/hi/news/world-i79305-उत्तरी_कोरिया_हुआ_नए_अमरीकी_प्रतिबंधो_का_शिकार
अमरीका ने उत्तरी कोरिया के विरुद्ध प्रतिबंधों को जारी रखते हुए वहां के तीन साइबर ग्रुप्स पर प्रतिबंध लगाए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १४, २०१९ ०४:५६ Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया हुआ नए अमरीकी प्रतिबंधो का शिकार

अमरीका ने उत्तरी कोरिया के विरुद्ध प्रतिबंधों को जारी रखते हुए वहां के तीन साइबर ग्रुप्स पर प्रतिबंध लगाए हैं।

अमरीकी वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि उत्तरी कोरिया के तीन साइबर ग्रुपों Lazarus, Blunorov, Andaryl को प्रतिबंधित किया जाता है।

शुक्रवार को एक बयान जारी करके अमरीकी वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि विधवंसक कार्यवाहियों में लिप्त होने के कारण इन तीन साइबर ग्रुपों पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।  अमरीका का दावा है कि यह साइबर ग्रुप, देश के संवेदनशील इन्फ्रास्टकचर को नुक़सान पहुंचाने के लिए गतिविधियां कर रहे थे।  उत्तरी कोरिया ने सदैव ही इस अमरीकी दावे का खण्डन किया है कि वह वाशिंग्टन के विरुद्ध साइबर हमला कर रहा है।