हमने 11 सितंबर जैसी घटना को होने से रोकाः फ़्रांस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i80426-हमने_11_सितंबर_जैसी_घटना_को_होने_से_रोकाः_फ़्रांस
फ़्रांस के गृहमंत्री ने घोषणा की है कि देश में ग्यारह सितंबर जैसी आतंकवादी घटना को होने से रोक लिया गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १८, २०१९ १०:१९ Asia/Kolkata
  • हमने 11 सितंबर जैसी घटना को होने से रोकाः फ़्रांस

फ़्रांस के गृहमंत्री ने घोषणा की है कि देश में ग्यारह सितंबर जैसी आतंकवादी घटना को होने से रोक लिया गया।

फ़्रांसीसी गृहमंत्री क्रेस्टिफ कास्टनर ने बताया है कि देश के सुरक्षा बलों ने इस योजना को पूर्ण  रूप से निषक्रिय बना दिया।  फ़्रांस के टीवी चैनेल के अनुसार इस देश के गृहमंत्री ने बताया है कि फ़्रांस में ग्यारह सितंबर जैसी आतंकवादी घटना को दोहराने का प्रयास किया जा रहा था किंतु सुरक्षाबलों ने समय रहते उसे विफल कर दिया।  उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति विमान का अपचालन करके उसे पेरिस में फ़्रांस के पुलिस मुख्यालय से टकरा देना चाहता था।  उन्होंने बताया कि इस योजना को व्यवहारिक बनाने वाले को 26 अक्तूबर को गिरफ़्तार कर लिया गया।  उस व्यक्ति ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह अपनी योजना को पूरा करने के लिए हथियारों की तलाश में था जब सुरक्षा बलों ने उसे पकड़ लिया।

ज्ञात रहे कि हालिया वर्षों के दौरान फ़्रांस में कई आतंकवादी घटनाए घटी हैं।  जानकारों का कहना है कि दाइश के सदस्यों की फ़्रांस वापसी के बाद इस देश में आतंकवादी घटनाओं में वृद्धि के प्रति चिंता जताई जा रही है।