मैक्रां की सरकार से अप्रसन्न हैं अधिकांश फ़्रांसीसी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i80520-मैक्रां_की_सरकार_से_अप्रसन्न_हैं_अधिकांश_फ़्रांसीसी
फ़्रांस के राष्ट्रपति मैक्रां से इस देश की जनता की अप्रसन्नता में अभूतपूर्व ढंग से वृद्धि हुई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २१, २०१९ ०८:५७ Asia/Kolkata
  • मैक्रां की सरकार से अप्रसन्न हैं अधिकांश फ़्रांसीसी

फ़्रांस के राष्ट्रपति मैक्रां से इस देश की जनता की अप्रसन्नता में अभूतपूर्व ढंग से वृद्धि हुई है।

एक फ़्रांसीसी वेबसाइट "Le Journal du Diemann" ने इफोप संस्था द्वारा कराए गए ताज़ा सर्वेक्षण के आधार पर बताया है कि फ़्रांस के 64 प्रतिशत से अधिक लोग राष्ट्रपति मैक्रां की नीतियों से अप्रसन्न हैं।  वर्तमान समय में फ़्रांसीसी जनता के बीच मैक्रां की लोकप्रियता मात्र 36 प्रतिशत ही रह गई है जो लगातार घटती जा रही है।  पिछले महीनों की तुलना में इसमें तेज़ी से ह्रास हो रहा है।  फ़्रांस हर दस में आठ लोगों का यह मानना है कि सरकार को जनता की मांगों की ओर ध्यान देना चाहिए।  इसी बीच कई संस्थाओं ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि हालिया वर्षों के दौरान फ़्रांस में निर्धन्ता में वृद्धि हुई है।

ज्ञात रहे कि फ़्रांस की सत्ता संभालते समय मैक्रां ने जनता को रोज़गार देने और देश की अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने का वाद किया था जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।  यही वह विषय है जिसने फ़्रांसीसी जनता में मैक्रां के प्रति अविश्वास को बढ़ाया है।