उत्तरी कोरिया ने फिर किया मिसाइल का परीक्षण
दक्षिणी कोरिया की सेना ने उत्तरी कोरिया की ओर से एक मिसाइल के परीक्षण की सूचना दी है।
दक्षिणी कोरिया की सेना के अनुसार उत्तरी कोरिया ने गुरूवार को जापान के समुद्र की ओर कम से कम एक मिसाइल छोड़ा। उत्तरी कोरिया ने तीन अक्तूबर को भी एक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था। उसका यह मिसाइल जापान सागर में जाकर गिरा था। गुरूवार को किये जाने वाले मिसाइल परीक्षण के बारे में उत्तरी कोरिया ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
उत्तरी कोरिया की ओर से मिसाइल के परीक्षण की बात ऐसी स्थिति में सामने आई है कि जब स्टाकहोम में अमरीका तथा उत्तरी कोरिया के विशेषज्ञों के स्तर की वार्ता बिना किसी परिणाम के सामप्त हो गई। इस वार्ता के विफल होने के बाद उत्तरी कोरिया के अधिकारियों ने कहा है कि जबतक अमरीका, उत्तरी कोरिया के विरुद्ध अपनी शत्रुतापूर्ण नीतियां समाप्त नहीं करता उस समय तक अमरीका के साथ वार्ता संभव नहीं है।
ज्ञात रहे कि उत्तरी कोरिया, अमरीकी प्रतिबंधों को हटवाने का इच्छुक है किंतु वाशिग्टन, हर बार किसी न किसी बहाने से इन प्रतिबंधों को बढ़ाता जा रहा है।