लंदन में ट्रम्प का प्रदर्शन से स्वागत
अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लंदन पहुंचने पर उनके ख़िलाफ़ प्रदर्शन हुआ।
अमरीकी राष्ट्रपति नेटो के दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए लंदन पहुंचे थे।
इरना के मुताबिक़, मंगलवार को हुए इस प्रदर्शन में सैकड़ों की तादाद में लोग शामिल हुए। प्रदर्शन में मौजूद लोगों के हाथों में फ़िलिस्तीन का झंडा और प्लेकार्ड थे। प्लेकार्ड पर "नो ट्रम्प नो वॉर"। इसी तरह कुछ प्लेकार्ड पर ट्रम्प को नस्लभेदी कहा गया।
लंदन में 29 सदस्यीय नेटो संगठन का 2 दिवसीय शिखर सम्मेलन मंगलवार को शुरु हुआ जो बुधवार तक जारी रहेगा।
नेटो के सदस्य देश ऐसी हालत में इस संगठन की स्थापना की सत्तरवीं सालगिरह मना रहे हैं कि सदस्य देशों में मतभेद और इसके सामने मौजूद चुनौतियों के मद्देनज़र, नेटो का भविष्य ख़तरे में लग रहा है।
जैसा कि फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन ने अपने हालिया बयान में कहा था कि नैटो मानसिक मौत का शिकार है। उनके इस बयान की अमरीकी राष्ट्रपति ने ऐसी हालत में आलोचना की जब वे ख़ुद इससे पहले नेटो को विखंडित संगठन कह चुके हैं। (MAQ/N)