प्रतिबंध, कूटनीति का विकल्प नहीं हो सकताः रूस
राष्ट्रसंघ में रूसी राजदूत ने कहा कि कोरिया प्रायद्वीप में विश्वास बहाल करके उत्तर कोरिया का परमाण निरस्त्रीकरण किया जाना चाहिये।
संयुक्त राष्ट्रसंघ में रूसी राजदूत ने कहा है कि प्रतिबंधों के साथ कोरिया प्रायद्वीप में शांति स्थापित कर पाना असंभव है और प्रतिबंध कूटनीति और राजनीतिक मार्ग का विकल्प नहीं हो सकता।
वेसिलीय नेबेन्ज़िया ने बुधवार को उत्तर कोरिया के संबंध में होने वाली सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि वार्ता प्रक्रिया दो तरफा रास्ता है और समझौता हो ही नहीं सकता किन्तु यह कि कुछ प्रतिबंधों को समाप्त किया जाये।
राष्ट्रसंघ में रूसी राजदूत ने कहा कि उत्तर कोरिया का परमाणु कार्यक्रम किसी को भी स्वीकार्य नहीं है और कोरिया प्रायद्वीप में विश्वास बहाल करके उत्तर कोरिया का परमाण निरस्त्रीकरण किया जाना चाहिये।
राष्ट्रसंघ में रूसी राजदूत ने इसी प्रकार कहा कि केवल दबावों और प्रतिबंधों से कोरिया प्रायद्वीप में शांति समझौता संभव नहीं है और इसके लिए शांतिवार्ता प्रक्रिया का समर्थन किया जाना चाहिये।
नेबेन्ज़िया ने कहा कि उत्तर कोरिया के खिलाफ लागू प्रतिबंधों को धीरे- धीरे कम किया जाना चाहिये। इसी प्रकार उन्होंने बल देकर कहा कि ज़िन्दगी की मौलिक आवश्यकताओं तक उत्तर कोरिया की पहुंच होनी चाहिये और एक सरकार की ओर से लगाये जाने वाले प्रतिबंधों से उत्तर कोरिया को आघात पहुंच रहा है।
इसी प्रकार रूसी राजदूत ने एक बार फिर अमेरिका और दूसरे देशों का आह्वान किया है कि वे एक पक्षीय प्रतिबंधों से परहेज़ करें और सुरक्षा परिषद की अनुमति के बिना इस प्रकार के प्रतिबंधों को वैधता प्रदान करना स्वीकार्य नहीं है। MM