अमरीका वार्ता में सच्चा नहीं हैः उत्तरी कोरिया
उत्तरी कोरिया के विदेशमंत्रालय ने घोषणा की है कि पियुंगयांग के साथ वार्ता में वाशिग्टन बिल्कुल भी सच्चा नहीं है।
उत्तरी कोरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी केसीएनए के अनुसार इस देश के विदेश मंत्रालय ने गुरूवार को एलान किया है कि अगर अमरीका के साथ उत्तरी कोरिया की वार्ता फिर से शुरू हो जाती है तब भी अमरीका के पास इस वार्ता में पेश करने के लिए कुछ भी नहीं है। उत्तरी कोरिया के विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद की हालिया बैठक में अमरीका की ओर से अपनाई गई उत्तरी कोरिया विरोधी नीति की ओर संकेत करते हुए कहा कि पियुंगयांग, अमरीका की ओर से की जाने वाली हर कार्यवाही का जवाब देने के लिए तैयार है।
ज्ञात रहे कि अमरीका और उत्तरी कोरिया के नेताओं के बीच अबतक तीन वार्ताएं हो चुकी हैं जो अमरीकी व्यवहार के चलते विफल रहीं।