ब्रिटेन में चुनाव , बोरिस जॉनसन को स्पष्ट बहुमत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i82154-ब्रिटेन_में_चुनाव_बोरिस_जॉनसन_को_स्पष्ट_बहुमत
बोरिस जॉनसन के नेतृत्व में ब्रिटेन की कंज़रवेटिव पार्टी को आश्चचर्य जनक रूप से पूर्ण बहुमत के साथ विजय प्राप्त हो गयी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १३, २०१९ ०९:१३ Asia/Kolkata
  • ब्रिटेन में चुनाव , बोरिस जॉनसन को स्पष्ट  बहुमत

बोरिस जॉनसन के नेतृत्व में ब्रिटेन की कंज़रवेटिव पार्टी को आश्चचर्य जनक रूप से पूर्ण बहुमत के साथ विजय प्राप्त हो गयी है।

ब्रिटेन में संसदीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती के बारे में ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार इस देश की कंज़रवेटिव पार्टी ने 650 में से 355 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। 

इस जीत के बाद कंज़रवेटिव पार्टी बिना किसी दूसरी पार्टी के सहयोग के पांच वर्षों तक ब्रिटेन की सत्ता अपने हाथ में रख सकती है। 

कंज़रवेटिव पार्टी ने ब्रिटेन की भूतपूर्व प्रधानमंत्री मार्गेट थेचर के बाद गत 84 वर्षों में सब से बड़ी जीत दर्ज की है। 

लेबर पार्टी को 202 सीटें मिली हैं जिसे उसकी भारी पराजय कहा जा रहा है। 

अन्य दलों में स्कॉटलैंड की एसएनपी का प्रदर्शन काफ़ी अच्छा रहा जिसकी सीटों की संख्या बढ़कर 49 हो सकती है।

ब्रिटेन में तीसरी बड़ी पार्टी समझी जाने वाली लिबरल डेमोक्रेट्स की संख्या घटकर 12 तक सिमट सकती है।

ग्रीन पार्टी को 1 और प्लाइड कुमरी को 4 सीटें मिली हैं जबकि ब्रेग्ज़िट पार्टी का खाता  भी नहीं खुल सका। 

लेबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता और बोरिस जान्सन के कट्टर विरोधी " जोसो विन्सन" अपनी सीट भी न बचा पाए जो इस बार ब्रिटेन के संसदीय चुनाव की एक असाधारण घटना है। 

 चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि उन्हें अब एक नया जनादेश मिला है जिससे वो ब्रिटेन को यूरोपीय संघ से अलग करने वाली ब्रेग्ज़िट डील को लागू  और ब्रिटेन को एकजुट कर पाएंगे। 

लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन ने  चुनाव परिणाम परअफ़सोस प्रकट करते  हुए इसे लेबर पार्टी के लिए एक बहुत निराशाजनक रात बताया है। 

चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद पौंड की क़ीमत में भारी उछाल आया है । (Q.A.)