ट्रंप ने ईरान, रूस और सीरिया पर मढ़ा आरोप
ट्रंप एसी स्थिति में इदलिब के आम नागरिकों की सुरक्षा की राग अलाप रहे हैं जब सीरिया में अमेरिका के तथाकथित अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी गठबंधन के हमलों में सैकड़ों आम नागरिक मारे जा चुके हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आस्ताना और सूची बैठक के सदस्य देशों पर आरोप मढ़ते हुए इन देशों का आह्वान किया है कि सीरिया के इदलिब में हत्या जल्द से जल्द बंद होनी चाहिये।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप ने गुरूवार को अपने पेज अकाउंट पर दावा किया कि जो देश आस्ताना और सूची बैठक के परिप्रेक्ष्य में सीरिया में युद्ध विराम कराने के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें चाहिये कि सीरिया के इदलिब नगर में आम नागरिकों की हत्या बंद करायें।
इसी प्रकार अमेरिका के राष्ट्रपति ने दावा किया कि मैं तेहरान, मास्को और दमिश्क का आह्वान करता हूं कि वे जल्द से जल्द इदलिब में आम नागरिकों की हत्या बंद करें। उन्होंने कहा रूस, ईरान और सीरिया इदलिब में आम नागरिकों की हत्या कर रहे हैं किन्तु तुर्की इस हत्या को रोकने का प्रयास कर रहा है।
रोचक बात यह है कि ट्रंप एसी स्थिति में सीरिया के इदलिब नगर में कथित तौर होने वाली हत्या को रोकवाने का आह्वान कर रहे हैं जब अमेरिका ने आतंकवादी गुट दाइश को बनाया है और सीरिया पर उसके तथाकथित अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी गठबंधन के हमलों में सैकड़ों आम नागरिक मारे जा चुके हैं।
इसी प्रकार सीरिया के संबंध में एक अन्य रोचक बिन्दु यह है कि अमेरिका न तो सुरक्षा परिषद की अनुमति से सीरिया गया है और न ही उसे दमिश्क ने निमंत्रण देकर बुलाया है।
जो देश सीरिया में बुलाये बिना गये हैं दमिश्क उनकी उपस्तिथि को देश की राष्ट्रीय संप्रभुता का उल्लंघन मानता है और उसका कहना है कि शेष रह गये आतंकवादियों का मुकाबला करने के लिए सेना इदलिब में मौजूद है। MM