फ़्रांस को येलो वेस्ट आन्दोलन से हुई अरबो यूरो की क्षति
https://parstoday.ir/hi/news/world-i83240-फ़्रांस_को_येलो_वेस्ट_आन्दोलन_से_हुई_अरबो_यूरो_की_क्षति
फ़्रांस में सरकार विरोधी प्रदर्शनों से इस देश को अरबो यूरो का नुक़सान हुआ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १८, २०२० ०८:१२ Asia/Kolkata
  • फ़्रांस को येलो वेस्ट आन्दोलन से हुई अरबो यूरो की क्षति

फ़्रांस में सरकार विरोधी प्रदर्शनों से इस देश को अरबो यूरो का नुक़सान हुआ है।

फ़्रांस के ग़ैर सरकारी सूत्रों ने बताया है कि देश में चल रहे "येलो वेस्ट" आन्दोलन से सरकार को कम से कम दस अरब यूरो की क्षति पहुंची है।  इन सूत्रों का कहना है कि सरकार को प्रदर्शनों से यह क्षति परोक्ष और अपरोक्ष रूप में हुई है।  शनिवार 18 जनवरी 2020 को फ़्रांस का येलो वेस्ट आन्दोलन 62वें सप्ताह में दाख़िल हो गया।  यह विरोध प्रदर्शन नवंबर 2018 से आरंभ हुआ था जो अब भी जारी है।

ज्ञात रहे कि फ़्रांस में सरकार की नीतियों और बढ़ती मंहगाई को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शनों का क्रम जारी है।  फ़्रांस के येलो वेस्ट आन्दोलन में वहां के समाज का हर वर्ग भाग ले रहा है जो फ़्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रां की आर्थित एवं वित्तीय नीतियों का विरोध कर रहा है।  इन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मैक्रां की आर्थिक नीतियां, केवल अमीरों के हित में हैं।  जानकारों का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए फ़्रांस में येलो वेस्ट आन्दोलन समाप्त होता दिखाई नहीं दे रहा है।