यमन ने किया सेंचुरी डील का खुलकर विरोध
https://parstoday.ir/hi/news/world-i83632-यमन_ने_किया_सेंचुरी_डील_का_खुलकर_विरोध
यमन में सेंचुरी डील के विरोध में बहुत बड़े पैमान पर रैलियां निकाली जा रही हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ३१, २०२० १२:२३ Asia/Kolkata
  • यमन ने किया सेंचुरी डील का खुलकर विरोध

यमन में सेंचुरी डील के विरोध में बहुत बड़े पैमान पर रैलियां निकाली जा रही हैं।

यमनवासियों ने शुक्रवार को रैलियां निकालकर अमरीकी योजना सेंचुरी डील का खुलकर विरोध किया।  यमन के अलमसीरा टीवी चैनेल ने रिपोर्ट दी है कि शुक्रवार को देश के सअदा प्रांत में व्यापक स्तर पर सेंचुरी डील के विरोध में रैलियां निकाली गईं।  इन रैलियों में सेंचुरी डील के विरोध के साथ ही फ़िलिस्तीनियों के समर्थन में नारे लगाए गए।  प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हम फ़िलिस्तीन की अत्याचारग्रस्त जनता के साथ हैं।  यमन के साथ ही संसार के कई देशों में अमरीकी योजना सेंचुरी डील के विरोध में प्रदर्शन किये जा रहे हैं।

ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने मंगलवार को ज़ायोनी प्रधानमंत्री नेतनयाहू के साथ सेंचुरी डील की घोषणा की थी।  इस अमरीकी योजना का फ़िलिस्तीनी व्यापक विरोध कर रहे हैं जबकि कई देशों में इसका विरोध किया जा रहा है।  सेंचुरी डील के अन्तर्गत बैतुल मुक़द्दस को ज़ायोनी राजधानी के रूप में मान्यता मिलेगी और जार्डन नदी के पश्चिमी तट के 30 प्रतिशत भाग को इस्राईल के हवाले कर दिया जाएगा।  साथ ही फ़िलिस्तीनियों को स्वदेश वापसी के अधिकार से वंचित करके उनका निशस्त्रीकरण किया जाएगा।