सेंचुरी डील के विरोध में आए ब्रिटेन के बहुत से सांसद
ब्रिटेन के 133 सांसदों ने सेंचुरी डील का खुलकर विरोध किया है।
ब्रिटेन के 133 सांसदों ने एक बयान जारी करके अमरीकी-ज़ायोनी योजना सेंचुरी डील का विरोध किया है।
फ़िलिस्तीन की "मआ" समाचार एजेन्सी ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में बताया है कि ब्रिटेन के 133 सांसदों ने एक बयान जारी करके इस देश के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन से मांग की है कि वे सेंचुरी डील को रद्द करें। इस बयान में कहा गया है कि इस योजना ने वार्ता की ओर वापसी के लिए कोई भी तार्किक मार्ग नहीं दिखाया है बल्कि शांति के अवसरों को सीमित कर दिया है। बयान के अनुसार सेंचुरी डील से अन्तर्राष्ट्रीय नियमों का भी उल्लंघन होता है। ब्रिटेन के इन सांसदों ने सेंचुरी डील को फ़िलिस्तीनियों के अधिकारों का हननकर्ता बताया है।ब्रिटेन के सांसदों का कहना है कि सेंचुरी डील का अनावरण एसी स्थिति में किया गया है कि जब इस्राईली सैनिकों के हाथों अपने घरों को घ्वस्त किये जाने से फ़िलिस्तीनी बहुत ही दुखी हैं। इस्राईली सैनिकों की इस कार्यवाही से बड़ी संख्या में फ़िलिस्तीनी परिवार बेघर हो गए हैं।
ज्ञात रहे कि बहुत से इस्लामी देशों और सारे फ़िलिस्तीनी गुटों ने सेंचुरी डील का विरोध किया है।