जर्मनी में मस्जिदों पर आतंकी हमले की योजना हुई विफल
जर्मनी में मस्जिदों पर आतंकी हमले की योजना को विफल बना दिया गया।
एनटीवी चैनेल के अनुसार जर्मनी की पुलिस ने एक एसे षडयंत्र का भांडाफोड़ किया जिसकेअन्तर्गत जर्मनी की कई मस्जिदों पर एक साथ आतंकी हमले किये जाने थे। पुलिस का कहना है कि उसने कुछ एसे लोगों को गिरफ़्तार किया है जो न्यूज़ीलैण्ड की मस्जिद पर किये गए हमले की ही भांति जर्मनी के कुछ शहरों की मस्जिदों पर अचानक आतंकवादी हमले करना चाहते थे।
जर्मनी की पुलिस ने सोमवार को बताया कि दक्षिण पंथियों के एक एसे गुट को गिरफ़्तार किया गया है जो जर्मनी के दस राज्यों में दस मस्जिदों पर उस समय आतंकी हमला करना चाहते थे जब वहां पर नमाज़ हो रही हो। गिरफ़्तार किये जाने वाले दक्षिणपंथियों का संबन्ध में जर्मनी से है और उन्होंने मस्जिदों पर हमला करने के उद्देश्य से कई बैठकें की थी। जर्मनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि यह दक्षिणपंथी लोग देश के राजनेताओं और मुसलमान पलायनकर्ताओं पर भी हमला करने की जुगत में थे।
उल्लेखनीय है कि जर्मनी की सुरक्षा एजेन्सियों के अनुसार इस देश में 12700 अतिवादी रहते हैं। इस देश में कराए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार 60 प्रतिशत जर्मन वासियों का यह मानना है कि देश में मौजूद चरमपंथियों को नियंत्रित करने के लिए सरकार कोई गंभीर क़दम नहीं उठा रही है।