बुर्किना फासो में गिरजाघर पर हमला 24 हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i84221-बुर्किना_फासो_में_गिरजाघर_पर_हमला_24_हताहत
अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के उत्तर में एक गिरजाघर पर हमला करके 24 लोगों की हत्या कर दी गई।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १८, २०२० ०९:४२ Asia/Kolkata
  • बुर्किना फासो में गिरजाघर पर हमला 24 हताहत

अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के उत्तर में एक गिरजाघर पर हमला करके 24 लोगों की हत्या कर दी गई।

अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में रविवार को हमलावरों ने एक पादरी सहित 24 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।  इस हमले में 18 लोग घायल हुए।

बुर्किना फासो के याघा प्रांत के बाउंदोरे कम्युन के मेयर सिहनरी ओसनगोला ब्रिगाडी ने कहा कि यह हमला, याघा प्रांत के पासनी के कस्बे में यह हुआ।  हमला उस समय किया गया जब चर्चा में दुआ की जा रही थी।  उन्होंने बताया कि बंदूकधारी हमलावरों ने दुकानों से तेल और चावल लूट लिए।  आक्रमणकारियों ने तीन लोगों को अगवा कर लिया।  डोरी में एक सरकारी सुरक्षा अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं होने की शर्त पर कहा कि हमले के बाद गिरजाघर में आग लगा दी गई। हमले में ईसाई और मुस्लिम दोनों धर्मों के लोग मारे गए हैं।

ज्ञात रहे कि अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में हालिया कुछ वर्षों के दौरान आतंकी हमले हुए हैं।यह आतंकी हमले पहले तो इस देश के उत्तर में आरंभ हुए थे किंतु बाद में वहां के पूर्व और केन्द्र में भी फैल गए।