कोरोना के कारण हमारी अर्थव्यवस्था गंभीर ख़तरे मेंः ट्रम्प
अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा है कि कोरोना के कारण उनके देश को गंभीर आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ सकता है।
डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने एक इन्टरव्यू में यह बात स्वीकार की है। 16 मार्च को किये गए इस इन्टरव्यू में जब ट्रम्प से यह पूछा गया कि क्या कोरोना वायरस से अमरीकी अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती हैं तो उन्होंने इसके जवाब में कहा कि बिल्कुल हो सकती है। ट्रम्प ने यह बात भी स्वीकार की है कि कोरोना अगस्त तक जारी रह सकता है। अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर एसा होता है तो फिर आर्थिक गतिविधियों में समस्याएं आएंगी। आर्थिक विशलेषकों का कहना है कि कोरोना के कारण आर्थिक गतिविधियों के रुकने से उत्पादन में कमी और बेरोज़गारी बढ़ने की संभावना बहुत अधिक हो गई है।
ज्ञात रहे कि कोरोना वायरस लगातार विश्व के देशों में फैलता जा रहा है। यह हर दिन कई नए देशों में अपने पांव पसार रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक कोरोना अबतक संसार के क़रीब 157 देशों फैल चुका है। इसके अबतक 153517 से भी अधिक मामले सामने आए हैं। इसके अलावा पूरी दुनिया में कोरोना की वजह से अबतक 5735 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना प्रभावित बहुत से देशों में इसकी वजह से स्कूल, रेस्टोरेंट, सिनेमा, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, दुकानें और सुपर मार्किट आदि सबको कम से कम 15 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त बहुत से देशों कई समारोहो, आयोजनों और पुरस्कार वितरित करने वाले कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है।