पेन्टागन का दूसरा कर्मी भी कोरोना की भेंट चढ़ गया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i85578-पेन्टागन_का_दूसरा_कर्मी_भी_कोरोना_की_भेंट_चढ़_गया
अमरीकी युद्धमंत्रालय ने कोरोना वायरस से संक्रमित अपने दूसरे कर्मी की मौत की पुष्टि कर दी।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar २७, २०२० २१:४३ Asia/Kolkata
  • पेन्टागन का दूसरा कर्मी भी कोरोना की भेंट चढ़ गया

अमरीकी युद्धमंत्रालय ने कोरोना वायरस से संक्रमित अपने दूसरे कर्मी की मौत की पुष्टि कर दी।

अमरीकी युद्धमंत्रालय पेन्टागन ने कोरोना वायरस की वजह से अपने दूसरे कर्मी के मारे जाने की पुष्टि कर दी है।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी युद्धमंत्रालय पेन्टागन ने शुक्रवार को अपने एक कर्मी के कोरोना से ग्रस्त होकर ज़िदगी की बाज़ी हारने की सूचना दी है।

पेन्टागन की ओर से बताए गये आंकड़ों के आधार पर पेन्टागन में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़क 652 हो गयी है।

पेन्टागन ने रविवार को भी अपने पहले कर्मी के कोरोना से ग्रस्त होकर मरने की सूचना दी थी जो अमरीकी सेना में कोरोना वायरस से होने वाली पहली मौत थी।

रिपोर्ट में बताया गया कि यह व्यक्ति वर्जीनिया प्रांत के क्रिस्टल सिटी का रहने वाला था और पेन्टागन से जुड़ी रक्षा एजेन्सी के साथ सहयोग करता था।

वर्तमान समय में अमरीका में 86 हज़ार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। अमरीका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1304 हो गयी है। (AK)