उत्तरी कोरिया ने दो नए मीज़ाइलों का परीक्षण किया
उत्तरी कोरिया ने रविवार को दो अन्य मीज़ाइलों का परीक्षण किया है।
यूनहाप समाचर एजेंसी के अनुसार दक्षिणी कोरिया के ज्वाइंट चीफ़्स ऑफ़ स्टाफ़ ने रविवार को एक बयान जारी करके बताया है कि उत्तरी कोरिया ने रविवार को कोरियाई समुद्र में दो संदिग्ध बैलिस्टिक मीज़ाइल फ़ायर किए हैं। बयान में कोरोना के संकट के समय में उत्तरी कोरिया के मीज़ाइल परीक्षण को पूरी तरह अनुचित बताया गया है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ़्स ऑफ़ स्टाफ़ ने बताया कि उत्तरी कोरिया के पूर्वी तटीय शहर वोनसान से गुज़रते मीज़ाइलों को रविवार की सुबह कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच सागर में गिरते देखा गया। बयान में कहा गया है कि मीज़ाइलों ने अधिकतम 30 किलो मीटर की ऊंचाई से लगभग 230 किलो मीटर तक की दूरी तय किया।
रविवार को उत्तरी कोरिया का मीज़ाइल परीक्षण जारी वर्ष के दौरान इस देश का चौथी अहम बैलिस्टिक मीज़ाइल परीक्षण है। इस देश ने मई 2019 से लेकर अब तक 17 बार मीज़ाइल परीक्षण किए हैं। उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग ऊन ने इन मीज़ाइल परीक्षणों को अमरीका से हथियार आयात करने और इसी तरह अमरीका के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास के सिलसिले में दक्षिणी कोरिया के लिए वार्निंग बताया है। उन्होंने नए साल की शुरुआत पर अपने संदेश में भी कहा था कि उनका देश जल्द ही एक नए और अहम हथियार का अनावरण करेगा। (HN)