बीबीसी से पहली बार अज़ान का प्रसारण!
ब्रिटेन में कोरोना वायरस के कारण सारी मस्जिदें बंद होने की वजह से बीबीसी रेडियो से पहली बार अज़ान प्रसारित की गई।
दुनिया भर में वायरस से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले देशों में ब्रिटेन भी शामिल है जहां अब तक 9 हज़ार लोग हताहत हो चुके हैं जबकि 74 हज़ार से अधिक संक्रमित हैं।
ब्रिटेन में हर शुक्रवार को 5 बजकर 50 मिनट पर बीबीसी के 14 स्थानीय रेडियो स्टेशनों पर ब्रिटेन के अधिकतर इलाक़े में लोग ख़ुतबे और नमाज़ से पहले अज़ान सुन सकेंगे।
बीबीसी लोकल रेडियो के डायरेक्टर क्रिस ब्रोन्ज़ ने बताया कि लोकल रेडियो का उद्देश्य आम जनता से संपर्क है और हमें आशा है कि इस हफ़्तावर अज़ान से आइसोलेशन के दिनों में मुसलमानों को एकजुट होने का एहसास दिलाने में मदद मिलेगी।
कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए 23 मार्च के बाद से सभी धार्मों के उपासना स्थलों को बंद कर दिया गया है और बीबीसी पहले से ही हर रविवार को 39 स्टेशन्ज़ से ईसाइयों की उपासना का प्रसारण कर रहा है।