फ़्रांस में 4 हफ़्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i86232-फ़्रांस_में_4_हफ़्ते_के_लिए_लॉकडाउन_बढ़ा
फ़्रांस ने लॉकडाउन की मुद्दत 4 हफ़्ते बढ़ा दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १४, २०२० ०४:४६ Asia/Kolkata
  • फ़्रांस में 4 हफ़्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ा

फ़्रांस ने लॉकडाउन की मुद्दत 4 हफ़्ते बढ़ा दी है।

फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन ने सोमवार की रात को टेलीविजन पर फ़्रांसीसी राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए इस देश में लॉकडाउन 4 हफ़्ते और बढ़ा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि यह लॉकडाउन 11 मई तक जारी रहेगा।

फ़्रांसीसी राष्ट्रपति देश में अस्पतालों के सामने चुनौतियों की ज़िक्र करते हुए कहा कि फ़्रांस में अभी भी कोरोना वायरस पर क़ाबू नहीं हो सका है।

फ़्रांसीसी सरकार ने मार्च महीने के बीच में कोरोना वायरस का संकट तेज़ होने पर इस देश में 15 दिन का लॉकडाउन किया था। इस मुद्दत के ख़त्म होने के बाद दुबारा लॉकडाउन 15 अप्रैल तक बढ़ाया गया और अब यह बढ़ कर 11 मई तक हो गया है।

फ़्रांसीसी सरकार की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक़, इस देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की तादाद 136779 और मरने वालों की तादाद 14967 हो चुकी है।(MAQ/N)