जर्मनी में पांच दाइशी गिरफ़्तार
https://parstoday.ir/hi/news/world-i86304-जर्मनी_में_पांच_दाइशी_गिरफ़्तार
जर्मन पुलिस ने तकफ़ीरी आतंवादी गुट दाइश द्वारा अंजाम दिए जाने वाले संभावित एक हमले के आरोप में पांच ताजिकिस्तानी नागरिकों को गिरफ़्तार किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १५, २०२० १६:२३ Asia/Kolkata
  • जर्मनी में पांच दाइशी गिरफ़्तार

जर्मन पुलिस ने तकफ़ीरी आतंवादी गुट दाइश द्वारा अंजाम दिए जाने वाले संभावित एक हमले के आरोप में पांच ताजिकिस्तानी नागरिकों को गिरफ़्तार किया है।

फ्रांसीसी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक़, बुधवार को जर्मन पुलिस ने एलान किया है कि तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश से संबंधित पांच ताजिकिस्तानी नागरिकों को जर्मनी में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर एक हमले की योजना बनाते समय गिरफ़्तार कर लिया है। गिरफ़्तार किए गए दाइशी तत्वों में से चार लोग बुधवार की सुबह हमले की कार्यवाही से पहले जर्मनी के उत्तरी राइन वेस्ट्फ़ेलिया राज्य में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे की रेकी करने गए थे। जहां पहले से जाल बिछाए बैठे जर्मनी के सुरक्षा बलों ने उन्हें गिरफ़्तार कर लिया। इससे पहले इस संभावित हमले की योजना में शामिल एक अन्य दाइशी तत्व को जर्मन पुलिस गिरफ़्तार कर चुकी थी।

उल्लेखनीय है कि गिरफ़्तार किए गए लोग वर्ष 2019 में दाइश से जुड़े थे। गिरफ़्तार किए गए लोग पहले अपने ही देश, ताजिकिस्तान में ही अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमले की योजना बना रहे थे। लेकिन सीरिया और अफ़ग़ानिस्तान में मौजूद दाइश के सरग़नाओं द्वारा दिए गए आदेश के बाद यह सभी लोग जर्मनी में स्थित अमेरिकी सैन्य छावनी पर हमला करने के लिए पहुंचे थे। गिरफ़्तार किए गए लोगों ने अमेरिकी सैन्य छावनी पर हमले के लिए बमों और अन्य विस्फोटक पदार्थों को ऑन लाइन ख़रीदा था।

याद रहे कि, जर्मनी को पिछले कुछ वर्षों से तकफ़ीरी आतंकवादियों द्वारा किए जा रहे हमलों का सामना करना पड़ा है। इन हमलों में सबसे ख़तरनाक हमला वर्ष 2016 में उस समय हुआ था जब इस देश में दिसंबर महीने में लोग क्रिसमस की तैयारियों में जुटे हुए थे। इस आतंकी हमले में 12 लोग हताहत हुए थे। (RZ)