भाजपा की सरकार, कश्मीरियों का जनसंहार कर रही हैः इमरान ख़ान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भारत की केन्द्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा है कि नई दिल्ली द्वारा भारत नियंत्रित कश्मीर में की जाने वाली कार्यवाहियां, जनसंहार जैसी हैं।
एक्सप्रेस न्यूज़ के अनुसार इमरान ख़ान ने गुरूवार को भारत की सरकार से मांग की है कि भारतीय सैनिकों के हाथों कश्मीरियों का जनसंहार रुकवाया जाए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता कोरोना वायरस की आड़ में भारत के मुसलमानों विशेषकर कश्मीरियों के विरुद्ध निराधार दावे कर रहे हैं।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का कहना था कि मोदी सरकार, कश्मीर से धारा 370 हटाकर वहां की आबादी का ढांचा बिगाड़ रही है जो अन्तर्राष्ट्रीय नियमों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि किसी को भी कश्मीर की जनसंख्या का ढांचा बिगाड़ने का अधिकार नहीं है। उल्लेखनीय है कि भारत के कई संचार माध्यम इस देश में कोरोना वायरस के विस्तार को मुसलमानों से जोड़ रहे हैं। ज्ञात रहे कि भारत में मोदी सरकार के आने के बाद से इस देश में मुसलमानों के विरुद्ध अतिवादी हिंदुओं के हमले बढ़ हैं।